बुलंदशहर, मार्च 23 -- श्री नव दुर्गा शक्ति मंदिर में मैया को स्कंदमाता के स्वरूप में सजाया गया। भक्तों ने कतारबद्ध होकर मैया की पूजा अर्चना की। सोमवार को नवरात्रि के पांचवें दिन मैया के स्कंदमाता के स्वरूप की पूजा की गई। श्री नव दुर्गा शक्ति मंदिर में सुबह को कन्या पूजन के बाद भक्तों ने मैया के स्कंदमाता स्वरूप के दर्शन किए। मंदिर कमेटी के आजीवन सचिव रोहित अग्रवाल ने बताया कि मां की उपासना से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है। मां का स्मरण करने से ही असंभव कार्य संभव हो जाते हैं। मां को मिष्ठान और पांच प्रकार के फलों का भोग लगाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...