मधुबनी, जून 10 -- लखनौर,निज प्रतिनिधि। लखनौर थाना पुलिस ने बुधवार को देसी कट्टा के साथ मैबी गांव में एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। वह दहशत फैलाने के लिए सोशल मीडिया के ह्वाट्सएप पर देसी कट्टा से फायरिंग वाला वीडियो चलाता था। लखनौर थानाध्यक्ष कार्तिक भगत पुलिस कर्मियों के साथ गुप्त सूचना पर मैबी गांव के पूर्वी टोल में छापेमारी के लिए पहुंचे तो पुलिस वाहन देखते ही एक व्यक्ति भागने लगा। थानाध्यक्ष ने पुलिस बलों के सहयोग से उसे पकड़ लिया और उसके शरीर की तलाशी ली। बदमाश के पेंट से देसी कट्टा और मोबाइल बरामद हुआ। धराये युवक की पहचान लखनौर थाना के मैबी गांव के 24 वर्षीय विपिन कुमार चौधरी के रूप में हुई है। बकौल पुलिस उसने बताया कि वह दहशत फैलाने के लिए सोशल मीडिया के ह्वाट्सएप पर देसी कट्टा से फायरिंग वाला वीडियो चलाता है और छीनाझपटी भी करता है...