मैपिंग के लिए फिर से 13-14 जून को सभी बूथों पर विशेष कैंप
रांची, जून 11 -- रांची। एसआईआर कार्यक्रम के तहत रांची जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 13 और 14 जून को विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। जिला प्रशासन ने मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाने के उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया है। दोनों दिनों में जिले के सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 8 से शाम 4 बजे तक बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) उपस्थित रहकर मतदाताओं की मैपिंग का कार्य करेंगे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (ईआरओ) एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (एईआरओ) को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन के अनुसार जिन बीएलओ को जनगणना कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वे सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर मैपिंग संबंधी कार्य करेंगे। यह भी पढ़ें- राज्यभर मतदाताओं की मैपिंग में रांची सबसे पीछ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.