साहिबगंज, अप्रैल 8 -- तालझारी। विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ बुधवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में बीडीओ राम सुमन प्रसाद ने बैठक की। बैठक में उपस्थित बीएलओ व सुपरवाइजर को बताया गया कि मतदाता सूची से ब्लैक एंड व्हाइट फोटो को बदलते हुए गुणवत्ता वाले फोटो लगा था जो अभी भी पेंडिंग हैं । सभी पेंडिंग मामलों का दो दिन के अंदर निष्पादन करना सुनिश्चित करें। सभी मैपिंग का काम भी जल्द पूर्ण करें । बीएलओ डोर टू डोर जाकर स्टीकर चिपकाना है कार्य का प्रारंभ उत्तर पश्चिम दिशा से शुरू करें। बैठक में नोडल पदाधिकारी नवीन कुमार, बीएलओ सुपरवाइजर मिथलेश पाण्डेय, पिन्टू यादव, मो रिजवान, राजेंद्र मंडल सहित बीएलओ मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.