लातेहार, मार्च 27 -- लातेहार। उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की के द्वारा चंदवा एवं बालूमाथ प्रखंड कार्यालय के सभागार में सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक को नोशनल हाउस नंबर,एएसडीडी , मैपिंग कार्य के सम्बन्ध में विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया, एवं बीएलओ तथा बीएलओ पर्यवेक्षक की समस्याओ एवं शंकाओ का समाधान किया गया। उपस्थित बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक को नोशनल हाउस नंबर में किस प्रकार मकानों को नोशनल हाउस नंबर आवंटन करना है, किस मकान को नोशनल हाउस नंबर नहीं देना है विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। साथ हीं अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं डुप्लीकेट मतदाताओं की अद्यतन सूची तैयार करने, मैपिंग कार्य में मतदाताओं की जांच किस प्रकार करनी है के सम्बन्ध में बताया गया। मौके पर कई पदाधिकारी ,बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक उपस्थित थें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...