पीलीभीत, जून 5 -- पीलीभीत। पीलीभीत क्रिकेट लीग सीजन-एक का छठा मैच एमआर सुपरजायंट्स और ब्रदर्स-11 के बीच खेला गया, जिसमें एमआर ने ब्रदर्स-11 को पाँच विकेट से हराया। सिद्धार्थ नारायण को उनके प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया। 22-यार्ड्र्स एकेडमी इनीशियम खेल मैदान पर चल रहे मैच में ब्रदर्स-11 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया और 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 188 रन बनाए। ब्रदर्स-11 की तरफ़ से अभिजीत ने सर्वाधिक 75 रन बनाए, जिसमें 7 छक्के और 7 चौके शामिल रहे। मोनू सिंह ने 31 रन का योगदान दिया। एमआर सुपरजाइंट्स की तरफ़ से सिद्धार्थ, अर्शी, रियाज़ और मुनीश ने दो-दो विकेट चटकाए। इसके जवाब में एमआर की टीम ने 18.5 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। एमआर की तरफ़ से सर्वाधिक 75 रन सिद्धार्थ नारायण ने बनाए। मैच के अंपाय...