धनबाद, फरवरी 26 -- आईआईटी आईएसएम धनबाद के फ्यूल, मिनरल्स एवं मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग विभाग की ओर से बुधवार को शताब्दी व्याख्यान शृंखला के तहत एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग व्याख्यान का आयोजन हुआ। जर्मनी के ड्यूसबर्ग एसेन विश्वविद्यालय के मेटल एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग समूह के प्रमुख डॉ जान वेगनर ने एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। डॉ वेगनर ने बताया कि एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग अब केवल जटिल आकार बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह नई तरह की सामग्रियों के विकास और उन्नत डिजाइन तैयार करने का प्रभावी माध्यम बन चुकी है। उन्होंने सामग्री, निर्माण प्रक्रिया और उसके गुणों के बीच संबंध को समझने की आवश्यकता पर जोर दिया ताकि इस तकनीक की पूरी क्षमता का उपयोग किया जा सके। डॉ वेगनर पीईसीएफएआर फेलोशिप के तहत धनबाद आए हुए हैं। उनका शोध कार्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.