देवरिया, फरवरी 16 -- देसही देवरिया, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खण्ड के पकड़ी वीरभद्र निवासी अनुराग मोहन पाठक का चयन कोल इंडिया लिमिटेड में मैनेजर के पद पर चयन हुआ है। इसके चयर पर परिवार के लोगों एवं शुभचिंतकों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है। अनुराग पकड़ी वीरभद्र निवासी धनंजय कुमार पाठक के पुत्र हैं। उन्होने अपनी प्राथमिक शिक्षा गांव से ही पूर्ण करने के बाद सरस्वती विद्या मंदिर देवरिया से हाईस्कूल प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया। इसके वे सारनाथ से इंटर की पढ़ाई किए और इसके बाद फिरोज गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज रायबरेली से बीटेक, आईआईटी मंडी हिंमाचल प्रदेश से एमटेक किए। रविवार को घोषित हुए परिणाम में अनुराग का चयन कोल इंडिया लिमिटेड रांची में मैनेजर के पद पर चयन हुआ है। उनकी इस सफलता पर माता किरन पाठक, दादी शिवसती देवी, चाचा मृत्युंजय कुमार पाठ...