मुजफ्फरपुर, सितम्बर 12 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। कपड़ा शोरूम के स्टोर मैनेजर को जातिसूचक शब्द बोलकर अपमानित व मारपीट करने के आरोप को प्रथम दृष्टया सत्य पाते हुए विशेष कोर्ट (एससी/एसटी एक्ट) के न्यायाधीश अजय कुमार मल्ल ने वस्त्र व्यवसायी पिता-पुत्र के विरुद्ध संज्ञान लिया है। आरोपितों में काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के नया टोला स्पीकर चौक निवासी वस्त्र व्यवसायी गोपाल कुमार गोयनका व उसका पुत्र गौरव कुमार गोयनका शामिल है। कोर्ट ने मामले में सुनवाई की अगली तिथि आठ अक्टूबर तय की है। स्टोर मैनेजर सिकंदरपुर निवासी विजय कुमार ने गोपाल, गौरव व सात अन्य अज्ञात के विरुद्ध पिछले वर्ष 30 अगस्त को विशेष कोर्ट एससी-एसटी एक्ट में परिवाद दाखिल किया था। इसमें कहा था कि दोनों नामजद आरोपितों की शहर के कलमबाग चौक व सुपौल में कपड़े का शोरूम है। वह उसके प्रतिष्ठान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.