मोतिहारी, जनवरी 24 -- रामगढ़वा । उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के मैनेजर जितेंद्र कुमार की मौत मामले में परिजनों ने अभी तक थाने में आवेदन नहीं दिया है। इधर, पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार, घटना से जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए किराये के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी ताकि यह पता चल सके कि घटना से पहले और बाद में क्या गतिविधियां हुई थीं। वैसे पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है। उल्लेखनीय है कि शाखा प्रबंधक का शव गुरुवार की रात रामगढ़वा गांव रोड स्थित किराये के मकान से पुलिस ने बरामद किया था ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...