नोएडा, मार्च 6 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर डेल्टा-1 मेट्रो स्टेशन के समीप खड़ी मैनेजर की कार का शीशा तोड़कर बदमाश बैग चोरी कर ले गए। बैग में लैपटॉप, पर्स और अन्य सामान था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सूरजपुर कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर ईटा-2 स्थित मिग्शन ट्विन सोसाइटी में संदीप कमल परिवार के साथ रहते हैं। संदीप कमल ने पुलिस को बताया कि वह नोएडा स्थित एक कंपनी में मैनेजर हैं। मैनेजर के मुताबिक वह नौ फरवरी को अपनी कंपनी से घर लौट रहे थे। जब वह सेक्टर डेल्टा-1 मेट्रो स्टेशन के समीप पहुंचे तो उन्होंने अपनी कार सड़क किनारे खड़ी कर दी और साप्ताहिक बाजार में सब्जी लेने चले गए। इसी बीच उनकी कार का शीशा तोड़कर बैग चोरी कर लिया गया। बैग में उनकी कंपनी का लैपटॉप, जरूरी दस्तावेज व अन्य सामान रखा हुआ ...