जयपुर, जुलाई 30 -- राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर पेपर लीक के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरते हुए बड़ा बयान दिया है। गहलोत ने कहा कि अगर भर्ती परीक्षाओं का मैनेजमेंट मजबूत नहीं किया गया तो भविष्य में भी पेपर लीक होते रहेंगे। उन्होंने दावा किया कि फिलहाल पेपर लीक के मामले इसलिए नहीं आ रहे हैं क्योंकि उनकी सरकार ने सख्त कानून बनाया था और भर्ती प्रक्रिया में बड़े बदलाव किए थे। जयपुर स्थित सिविल लाइंस आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए गहलोत ने कहा कि वर्तमान सरकार जिस बात का श्रेय ले रही है, उसका आधार उनकी सरकार के दौरान किए गए सुधार हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ सजा का प्रावधान बना देने से समस्या खत्म नहीं होती, बल्कि पूरी व्यवस्था को मजबूत करना जरूरी होता है।'हमने कानून बनाया, प्रोसेस बदली इसलिए रुके पेपर लीक' पूर्व मुख्...