मैनेजमेंट कॉलेज के छात्र को गोली मार दो लाख लूटे
मुजफ्फरपुर, अगस्त 31 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सकरा के मोहनपुर गांव के छात्र धनराज कुमार को अपराधियों ने वैशाली के सुक्की के पास सोमवार की दोपहर गोली मारकर दो लाख रुपये लूट लिये। वह सुक्की से अपने एक मित्र से दो लाख रुपये कर्ज लेकर बाइक से लौट रहा था। उसे आज ही कॉलेज में जमा कराना था। घायल धनराज कुमार को दोस्तों ने मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। उसके दोनों पांव में गोली लगी है। ऑपरेशन के बाद डॉक्टर ने उसके दोनों पांव से गोली निकाल दी है।
घटना का विवरण धनराज कुमार ने बताया कि वह भगवानपुर स्थित मैनेजमेंट कॉलेज का छात्र है। वह बीबीए का कोर्स कर रहा है। उसे कॉलेज की फीस जमा करानी थी। इसके लिए पॉल्ट्री फॉर्म का व्यवसाय करने वाले एक मित्र से दो लाख रुपये कर्ज लिया था। वह बाइक से रुपये लेकर सकरा की ओर लौट रहा था। इसी दौरान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.