मैनुअल पास की बहाली एकजुटता की जीत: आरडी यादव
प्रयागराज, अगस्त 1 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन प्रयागराज मंडल की मासिक बैठक शनिवार को एनसीआर मेंस यूनियन के केंद्रीय कार्यालय, वाल्मीकि चौराहा में हुई। अध्यक्षता एमके सिंह और संचालन मंडल मंत्री मोहिब उल्लाह ने किया।मुख्य अतिथि आरडी यादव ने कहा कि रेलवे बोर्ड की ओर से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए मैनुअल पास की सुविधा बहाल करना उनकी एकजुटता की जीत है, हालांकि छह माह बाद समीक्षा का प्रावधान उचित नहीं है। मोहिब उल्लाह ने केंद्रीय चिकित्सालय में पेंशनर्स की समस्याएं उठाईं। बैठक में आरके मेहता, एससी सोनी, वीपी सिंह, आलोक श्रीवास्तव, जावेद उमराव, विजय कुमार वर्मा समेत कई सदस्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मिनिस्टीरियल स्टाफ के मर्जर आदेश पर एनसीआरएमयू की आपत्ति
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.