मेरठ, जून 18 -- थाना सरूरपुर क्षेत्र के गांव मैनापुट्ठी में गुरुवार देर शाम को उस समय हड़कंप मच गया जब पंजाब पुलिस ने दो ठिकानों पर दबिश दी। पंजाब के मोहाली से आई पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी की। पुलिस दो युवकों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। मोहाली में दर्ज बाइक चोरी के मामले की जांच के सिलसिले में पंजाब पुलिस एक आरोपी को साथ लेकर गांव पहुंची थी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने गांव में एक मकान पर दबिश दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक वहां से कथित रूप से चोरी की बाइक के कुछ पार्ट्स बरामद किए गए। इसके बाद एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई। यह भी पढ़ें- बाइक चोरी के आरोपी को चित्तरंजन आरपीएफ ने पकड़ापंजाब पुलिस की कार्रवाई पुलिस टीम ने इसके बाद गांव में एक अन्य स्थान पर भी कार्रवाई की और वहां से एक अन्य युवक को प...