मुरादाबाद, जून 17 -- कोतवाली मैनाठेर में शांति समिति की बैठक बुधवार को आयोजित की गई। बैठक में ताजियादारों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ मोहर्रम के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। थाना प्रभारी किरनपाल सिंह ने कहा कि सभी जुलूस पूर्व निर्धारित मार्गों से ही निकाले जाएं और परंपरागत व्यवस्थाओं का पालन किया जाए। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस को दें जिससे मोहर्रम शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जा सके। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह, अराजकता या कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- मुहर्रम के जुलूस मार्ग, विधि-व्यवस्था संधारण, यातायात नियंत्रण की ली जानकारी ...