मुरादाबाद, जुलाई 17 -- थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और तीन तलाक देकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का आरोप है कि वर्ष 2018 में उसकी शादी संभल जनपद के सिरसी निवासी दिलशाद के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। शादी में उसके पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था लेकिन कुछ समय बाद पति और ससुराल पक्ष के लोग दो लाख रुपये व दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। महिला ने बताया कि 2 जुलाई 2026 की शाम घरेलू विवाद के दौरान पति, सास, ससुर, देवर, ननद और ननदोई ने मिलकर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की कोशिश की। आ...