मुरादाबाद, जनवरी 27 -- डेढ़ माह पूर्व खजूर की पैकिंग का काम दिलाने के नाम पर दुबई भेजे गए मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव लालपुर बस्तौर के छह युवक एक माह बाद अपने गांव वापस लौट आए हैं। युवकों और उनके परिजनों ने एजेंट पर गंभीर धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। छजलैट थाना क्षेत्र के बगिया सागर निवासी सलमान और उसके साथियों ने छह युवकों को दुबई में खजूर पैकिंग की नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। इसके एवज में प्रत्येक युवक से करीब 1.40 लाख रुपये वसूले गए। आरोप है कि दुबई पहुंचने के बाद युवकों को बताये गए काम के बजाय सड़क की सफाई का काम दिया गया। एक युवक ने बताया कि उन्हें 1475 दिरहम मासिक वेतन का भरोसा दिलाया गया था लेकिन वहां पहुंचते ही उनके पासपोर्ट भी अपने कब्जे में ले लिए गए और जबरन सफाई का काम कराया जाने लगा। जब इस बात की जानकारी युवकों के परिजनों को...