मुरादाबाद, अप्रैल 9 -- थाना क्षेत्र के ग्राम असदपुर-गुरेर मार्ग स्थित एक मैरिज हॉल में गुरुवार दोपहर शादी समारोह उस समय विवाद में बदल गया, जब जम्पिंग झूला और डीजे को लेकर घराती और बाराती आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते मामूली कहासुनी इतनी बढ़ गयी कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। डींगरपुर निवासी एक व्यक्ति की दो पुत्रियों की बारात ककराला और सिरसी से आई थी। इसी दौरान मैरिज हॉल के मुख्य द्वार के पास लगे जम्पिंग झूले और डीजे को लेकर विवाद शुरू हो गया। कुछ ही देर में बहस बढ़ी और दोनों पक्षों के लोग भिड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मारपीट के दौरान बेल्टों के साथ ईंट-पत्थर भी चले, जिससे अफरा-तफरी मच गई। घटना में दो युवक के घायल होने की बात सामने आई है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और देर शाम तक मैरिज हॉल पर मौज...