मुरादाबाद, मार्च 12 -- जुमा अलविदा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। गुरुवार को मैनाठेर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिस ने पैदल मार्च किया और लोगों से शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की। इस दौरान पुलिस ने क्षेत्र के जामा मस्जिद, मेन बाजार और महमूदपुर माफी सहित अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...