मुरादाबाद, फरवरी 1 -- मैनाठेर क्षेत्र में बीते चार दिन पूर्व लावारिस हालत में मिले कंटेनर वाहन का अब तक कोई ठोस सुराग नहीं लग सका है। कंटेनर के लंबे समय तक खड़े रहने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं और शंकाएं उत्पन्न होने लगी हैं। 29 दिसंबर को मैनाठेर थाना क्षेत्र में एक कंटेनर वाहन लावारिस अवस्था में खड़ा मिला था। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कंटेनर को अन्य वाहन की सहायता से हटवाकर थाने के समीप खड़ा कर दिया गया। बताया गया चार दिन बीत जाने के बावजूद न तो कंटेनर खड़े होने के कारणों का पता चल सका है और न ही उसके मालिक की पुष्टि हो पाई है। जिसको लेकर क्षेत्रवासियों में तरह-तरह की आशंकाएं व्यक्त हैं। वहीं इस संबंध में थाना प्रभारी किरनपाल सिंह ने बताया कि कंटेनर राजस्थान का एक चालक ल...