मुरादाबाद, फरवरी 27 -- थाना क्षेत्र के ग्राम वघी गोवर्धनपुर के एक खेत में शुक्रवार को बोरिंग की कुइंया में अज्ञात युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। फिलहाल अभी युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है। युवती की उम्र करीब 22 वर्ष बताई गई। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे खेत में काम कर रहे बच्चों ने खेत में बनी गहरी कुइंया में एक युवती का शव पड़ा देखा। बच्चों ने इसकी सूचना खेत पर मौजूद गांव के किसान भूप सिंह को दी। भूप सिंह ने घटना की जानकारी ग्राम प्रधान धीरेंद्र सिंह को दी, जिसके बाद प्रधान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह, सीओ बिलारी अशोक कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे, बाद में फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कुइंया से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.