मुरादाबाद, जनवरी 28 -- बुधवार देर शाम थाना क्षेत्र के मुरादाबाद-संभल हाईवे के गांव ललबारा संपर्क मार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक ई-रिक्शा और दो कारों की भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और मार्ग पर लंबा जाम लग गया। हादसे में ई-रिक्शा व अन्य वाहनों में सवार ताहिर, अरमान, आमिर और कामिल घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल भिजवाया। बताया गया कि ई-रिक्शा में सवार ताहिर जो डींगरपुर से अपने गांव नानकार जा रहा था हादसे में अधिक घायल हुआ है। वहीं घटना के बाद मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को हटवाया और कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाकर यातायात सुचारू कराया। एक...