मुरादाबाद, मार्च 1 -- नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या पांच में आवारा कुत्तों के हमलों से लोगों में भय का माहौल है। आवरा कुत्तों ने पशुपालक के घर में घुसकर बकरियों को बुरी तरह घायल कर दिया। कुत्तों के झुंड ने एक पशुपालक के घर में घुसकर कई बकरियों और बकरों पर हमला कर दिया। वार्ड निवासी मुनब्बर हुसैन ने बताया कि देर रात कुत्तों का झुंड घर में घुस आया और 5-6 बकरियों व बकरों को बुरी तरह घायल कर दिया। कुछ पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से जख्मी हैं। घटना के दौरान कुत्तों ने घर के आसपास खेल रहे बच्चों की ओर भी झपटने की कोशिश की, जिससे परिवार में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से आवारा कुत्तों की समस्या बनी हुई है। इस संबंध में कई बार नगर पंचायत से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं ह...