मुरादाबाद, मई 23 -- डींगरपुर-पाकवड़ा मार्ग पर शनिवार देर शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा घायल हो गया। हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। थाना क्षेत्र के गांव अल्लापुर भीकानपुर निवासी बब्बन (52) पुत्र कालीचरण अपने भतीजे बिजेंद्र (30) पुत्र प्रकाश के साथ बाइक से पाकबड़ा क्षेत्र के गांव भैसोंडा से बुआ के घर से वापस अपने घर लौट रहे थे। बताया है कि ललबारे अड्डे स्थित पेट्रोल पंप के निकट अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदी में जा गिरी। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में ससुराल से घर जा रहे बाइक सवार युवक की मौत, मातम हादसे में घायल दोनों लोगों को आनन-फानन में जिला अस्पताल भिजवाया। इस दौरान रास्ते में ही बब्बन ने दम तोड़ दिया ,जबकि ...