मुरादाबाद, मार्च 14 -- थाना क्षेत्र के महमूदपुर माफी निवासी पिता-पुत्र की शनिवार को सड़क हादसे में मौत हो जाने से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। महमूदपुर माफी निवासी इसरार शनिवार सुबह अपने पुत्र कौसर को दरोगा भर्ती परीक्षा दिलाने के लिए बाइक से जिला बदायूं ले जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक बिसौली के पास पहुंची तभी तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को उपचार के लिए मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल ले गए जहां दोनों की मौत हो गई। बताया जाता है कि कौसर काफी समय से दरोगा भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहा था और परीक्षा देने के लिए पिता के साथ घर से निकला था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.