मुरादाबाद, मई 21 -- थाना क्षेत्र के गांव नरौदा में बुधवार देर रात अज्ञात चोरों ने चार घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। भीषण गर्मी के चलते ग्रामीण क्षेत्र में लोग अपनी छतों पर सो रहे थे, जिसका फायदा उठाकर चोर खिड़की और जीने के रास्ते घरों में घुस गए। सुभाष के घर से करीब 85 हजार रुपये नकद और जेवर चोरी हुए, जबकि विकास के घर से कपड़े, बर्तन और नकदी चोरी हुई। वहीं साजिद हुसैन के घर से सोने-चांदी के आभूषण और 35 हजार रुपये की नकद चोरी हो गई। यह भी पढ़ें- फतेहपुर में बंद घर चोरों के निशाने पर, पांच दिनों में पांच घरों में लाखों की चोरी वहीं अमरपाल के घर से भी जेवर और 22 हजार रुपये चोरी हुए। एक ही रात में चार घरों में हुई इस चोरी से ग्रामीणों में आक्रो...