मुरादाबाद, जनवरी 28 -- मैनाठेर के ग्राम असदपुर स्थित मदरसा दारूल उलूम में बुधवार की रात मुअल्लिमे इंसानियत कॉन्फ्रेंस का भव्य आगाज़ हुआ। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मालेगांव से तशरीफ लाए प्रसिद्ध इस्लामी विद्वान सैयद अमीनोनूल क़ादरी ने विशेष रूप से शिरकत की। अपने संबोधन में सैयद अमीनोनूल क़ादरी ने देश में अमन-चैन, आपसी भाईचारे और इंसानियत के पैगाम पर जोर देते हुए दुआएं कराईं। उन्होंने कहा कि इस्लाम प्रेम, सद्भाव और मानवता का संदेश देता है। कार्यक्रम के दौरान उलेमाओं ने कलाम पेश किए और नात शरीफ पढ़ी जिससे माहौल पूरी तरह रूहानी बन गया। कॉन्फ्रेंस में हारून रज़ा (रामपुर), इजहार रज़ा (शाहजहांपुर), आकिल रज़ा (मुरादाबाद), ताहिरुल क़ादरी (अफजलपुर), इकबाल साहब, सैयद अय्यूब मियां, कारी अब्दुल मुतालिब, हाफिज अब्दुल वारिस सहित बड़ी संख्या में उलेमा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.