बगहा, मार्च 2 -- मैनाटाड़,एक प्रतिनिधि प्रखंड के टोला चपरिया पंचायत अंतर्गत रमपुरवा निवासी ज्योम कुमार व श्रीमती रूपाली कुमारी के पुत्र रिशभ राठौर ने आल इंडिया सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में सफलता का परचम लहराया है। ग्यारह वर्षीय रिशभ ने झारखंड के सैनिक स्कूल तिलैया की परीक्षा उत्तीर्ण की है। उसने सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है।रिशभ के चयन पर प्रमुख प्रतिनिधि गणेश साह उर्फ भोट साह,मुखिया मोहम्मद निजामुद्दीन, डॉ शशांक भारद्वाज, सुरेश प्रसाद, कृष्णा प्रसाद ,राजेश पांडेय,अनिल पटेल ,अक्षय कुमार आनंद आदि ने खुशी जाहिर करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.