मैनपुरी स्पोर्ट्स हॉस्टल में चयनित हुए पूरनपुर के वॉलीबॉल खिलाड़ी ईशान
पीलीभीत, जून 17 -- पूरनपुर। पूरनपुर के मोहल्ला खानकाह निवासी 14 वर्षीय होनहार वॉलीबॉल खिलाड़ी ईशान रज़ा खान का चयन मैनपुरी स्पोर्ट्स हॉस्टल के लिए हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ईशान वर्तमान में अकाल अकादमी गोमती में कक्षा 10 के छात्र हैं। उन्होंने 22 अप्रैल को आयोजित जनपद स्तरीय वॉलीबॉल ट्रायल में प्रतिभाग किया था। इसके बाद 28 अप्रैल को बरेली मंडल स्तरीय ट्रायल में भी शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। लगातार बेहतर प्रदर्शन के आधार पर उन्हें 2 से 5 मई तक मैनपुरी में आयोजित राज्य स्तरीय वॉलीबॉल ट्रायल में भाग लेने का अवसर मिला। राज्य स्तरीय ट्रायल में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करने पर उनका चयन 15 से 29 मई तक आयोजित सेंट्रल कोचिंग कैंप के लिए किया गया। कैंप के दौरान उनके अनुशास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.