मैनपुरी, जनवरी 3 -- मैनपुरी। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने जिला पोषण समिति की बैठक में 0-6 वर्ष के बच्चों के वजन की प्रगति में गिरावट पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बताया कि नवंबर में कुरावली में 0.15%, बेवर में 0.69%, मैनपुरी देहात में 1.48% और घिरोर में 3.56% गिरावट आई है। डीएम ने संबंधित सीडीपीओ से कहा कि चिह्नित सैम-मैम बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। जिले में 1524 सैम और 4096 मैम बच्चे चिह्नित हैं, लेकिन नवंबर में केवल नौ बच्चे ही एनआरसी में भर्ती हुए। डीएम ने चेहरा प्रमाणीकरण और ई-केवाईसी की प्रगति की समीक्षा की। 136156 पात्र लाभार्थियों में से 28 दिसम्बर तक 125690 का चेहरा प्रमाणीकरण और 123301 का ई-केवाईसी पूरा हो चुका है। मैनपुरी शहर, घिरोर, कुरावली और बेवर में बेहतर प्रगति रही, जबकि जागीर, करहल और किशनी में धीमी रही। आंगनबाड़ी ...