संवाददाता, जनवरी 27 -- यूपी के मैनपुरी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है। बरनाहल थाना क्षेत्र के ग्राम फूलापुर में मंगलवार देर रात घर के अंदर सो रहे एक वृद्ध दंपति की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। दोनों के सिर में गोली मारी गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दोहरे हत्याकांड से गांव और आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतकों की पहचान फूलापुर के रहने वाले 60 साल के महेश चंद्र शाक्य और उनकी 57 वर्षीय पत्नी अनीता देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दंपति रात में अपने घर के एक कमरे में अलग-अलग चारपाइयों पर सो रहे थे। इसी दौरान किसी समय अज्ञात लोग घर में घुसे और दोनों को निशाना बनाकर सिर में गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनने के बाद भी आसपास के लोग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.