हरदोई, दिसम्बर 15 -- बावन। लोनार कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बाइक को भी बरामद कर लिया है। पुलिस इस चोर से अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार शैलेन्द्र सिंह निवासी नियूरादेव थाना लोनार ने 12 दिसंबर को पुलिस को सूचना दी थी। सूचना में बताया था उनकी बाइक किसी अज्ञात चोर ने चुरा ली है। पीड़ित ने बाइक को इधर-उधर ढूंढा, लेकिन पता नहीं लगने पर लोनार थाने में रिपोर्ट दे दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने मौका स्थल पहुंचकर वहां पर और उसके आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। लोनार कोतवाल प्रेमसागर सिंह के मुताबिक चोर को पकड़ने के लिए पुलिस टीम बनाकर जगह-जगह दबिश दी गई। मुखबिर और तकनीकी मदद से संदिग्ध चोर की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने इस चोरी में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.