मैदान में पानी भरने से खिलाड़ियों का अभ्यास रुका
गाज़ियाबाद, जून 4 -- गाजियाबाद, संवाददाता। महामाया स्टेडियम में आए दिन पानी भरने से खिलाड़ियों का अभ्यास प्रभावित होता है। स्टेडियम के 400 मीटर रनिंग ट्रैक पर पानी का पाइप खुला छोड़ने से गुरुवार को एक बार फिर पानी भर गया है। इससे ट्रैक पर कीचड़ हो गया और अभ्यास करने आए खिलाड़ी मायूस होकर लौट गए। स्टेडियम में रोजाना अभ्यास करने आने वाले विकास भाटी ने बताया कि पानी भरने से ट्रैक पर फिसलन हो गई है। आए दिन मैदान में ये समस्या रहती है। कभी ट्रैक पर तो कभी लंबी कूद पिट पर पानी भर जाता है। अधिकारियों से शिकायत की गई है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस वजह से अभ्यास नहीं हो पाता और प्रतियोगिताओं की तैयारी सही से नहीं होती।विकास ने कहा कि मैदान में वीकेंड पर पानी लगाना चाहिए। स्टेडियम में अभ्यास के लिए आने वाले रवि, सूरज, विशाल आदि ने कहा कि पानी भरने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.