हरिद्वार, मार्च 20 -- पुलिस लाइन रोशनाबाद में शुक्रवार को एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने जवानों की फिटने और अनुशासन समेत तमाम व्यवस्थाओं को परखा। वार्षिक निरीक्षण के दौरान परेड की सलामी लेने के बाद उन्होंने जवानों के साथ दौड़ लगाकर शारीरिक क्षमता का आकलन किया और फिटनेस को ड्यूटी के लिए अनिवार्य बताया। इस निरीक्षण की शुरुआत क्वार्टर गार्ड से हुई, जहां सेरिमोनियल गार्ड ने सलामी दी। इसके बाद एसएसपी ने आर्मरी, गार्ड रूम और स्टोर में असलाह, उपकरण और अभिलेखों की स्थिति जांची। साफ-सफाई और रिकॉर्ड अपडेट रखने के निर्देश दिए। उन्होंने एंटी-रायट उपकरणों के उपयोग में दक्षता बढ़ाने के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण कराने को भी कहा।परिवहन शाखा में वाहनों की स्थिति की समीक्षा करते हुए एसएसपी ने नियमित सर्विसिंग और कार्यशीलता बनाए रखने के निर्देश दिए। आदर्श भोजना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.