भदोही, जनवरी 19 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज मैदान में मनमाने ढंग से गिट्टी-बालू का गिराया जाना परेशानी का सबब बना हुआ है। शाम ढलते ही पैदल चलने वाले छोटे बोल्डर में उलझकर गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं। ऐसे में गिट्टी-बालू गिराने वालों के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कालेज प्रशासन द्वारा इस तरफ ध्यान न दिया जाना गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। खिलाड़ियों की माने तो वीएनजीआईसी मैदान में इन दिनों क्रिकेट प्रतियोगिता चल रही है। वहीं, दिन भर दूर-दराज से आए खिलाड़ी, क्रिकेट, फुटबाल, बालीवाल संग दौड़ का अभ्यास करते हैं। ऐसे में गिट्टी-बालू का गिरना परेशानी का सबब बना हुआ है। सुबह चप्पल पहनकर डोलने वाले गिट्टियों में उलझकर गिरकर चोटिल हो जाते हैं। बार-बार गिट्टी गिरवाने पर रोक लगवाने की मांग की जाती है। लेकिन विडंबना ही है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.