मुजफ्फरपुर, जनवरी 30 -- गायघाट, एक संवाददाता। गायघाट प्रखंड कार्यालय के कंबाइंड बिल्डिंग निर्माण के लिए जेसीबी मशीन से मिट्टी खोदने का स्थानीय युवाओं ने जोरदार विरोध किया। शुक्रवार को मैदान में चल रहे खुदाई को बंद करा दिया। युवाओं का कहना है कि इसी मैदान में आसपास के युवक सेना व पुलिस भर्ती की तैयारी करते हैं। खेलकूद का अभ्यास करते हैं, लेकिन रात के अंधेरे में मैदान की खुदाई कर दी गई। बताया कि मैदान के पास ही तीन-चार जर्जर भवन हैं जो परित्यक्त है। उसी पुराने जर्जर भवन को तोड़ कर उसी स्थान पर नई बिल्डिंग बनाई जा सकती है। इससे खेल मैदान सुरक्षित बच जाएगा। विरोध कर रहे युवाओं ने खोदी गई मिट्टी के ढेर पर 'हमारी मांगें पूरी करो, गायघाट ग्राउंड वापस करो' लिखे बैनर भी लगाए। इस दौरान प्रखंड परिसर में आयोजित जन समस्या समाधान शिविर को भी कुछ समय के...