नई दिल्ली, मार्च 18 -- न्यूजीलैंड के धाकड़ खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स मैदान पर जब तक रहते हैं अपनी फुर्ती से फैंस का मंनोरजन करते हैं। क्रिकेट के मैदान पर उनके ऐसे कई कारनामें हैं जहां पर वह कुछ न कुछ ऐसा कर जाते हैं जो फैंस को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर देता है। फील्डिंग करते समय उनके आस-पास से गेंद का गुजरना काफी मुश्किल रहता है और कई बार वह मैदान पर उड़ते हुए भी नजर आए हैं। हालांकि ग्लेन फिलिप्स इस बार ऑफ फील्ड अपनी एक अलग प्रतिभा के कारण चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर न्यूजीलैंड के स्टार क्रिकेटर ग्लेन फिलिप्स का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक पेशेवर पायलट की तरह कॉकपिट के अंदर विमान उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। क्रिकेट के मैदान पर बाउंड्री पर उनके एक्रोबैटिक डाइव की दुनिया दीवानी है। कीवी खिलाड़ी ने मंगलवार को अपनी पायलट स्किल्स...