समस्तीपुर, फरवरी 12 -- समस्तीपुर। क्रिकेट के मैदान में दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों के पसीने छुड़ाने वाले भारतीय अंडर-19 टीम के सितारे वैभव सूर्यवंशी के सामने अब करियर की एक नई और अहम चुनौती है। हाल ही में अंडर-19 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत के बाद घर लौटे वैभव अब सीबीएसई 10वीं की परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं। वैभव ताजपुर प्रखंड के मॉडेस्टी स्कूल के छात्र हैं और 17 फरवरी से शुरू होने वाली 10वीं बोर्ड की परीक्षा के लिए उनका एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। विद्यालय प्रशासन ने पुष्टि की है कि वैभव की परीक्षा को लेकर सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। उनका परीक्षा केंद्र शहर के पोदार इंटरनेशनल स्कूल में है। क्रिकेट के व्यस्त शेड्यूल और अंतरराष्ट्रीय दौरों के बीच शिक्षा के साथ तालमेल बिठाना वैभव के लिए बड़ी चुनौती रही है। परीक्षा में शामिल होने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.