मैदान और पहाड़ों पर हुई बारिश ने बढ़ाया गंगा का जलस्तर
हापुड़, जुलाई 2 -- ब्रजघाट। पहाड़ों और मैदानी क्षेत्र में हुई बारिश के बाद गंगा के जलस्तर में इजाफा हुआ है, क्योंकि बिजनौर बैराज से भारी स्तर पर पानी छोड़े जाने के बाद गंगा का जलस्तर 20 सेमी बढ़ गया है। गंगाघाट के किनारे झोपड़ियों में पानी भर गया। जिसके चलते पुरोहितों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जलस्तर बढ़ने पर स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। पहाड़ों पर बारिश होने का असर गंगा में दिखाई देने लगा है। गंगा का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। बिजनौर बैराज से पानी छोड़ने के बाद गंगा का जलस्तर 20 सेमी बढ़ गया है। बुधवार को जलस्तर 196.30 सेमी दर्ज किया गया जबकि मंगलवार को 196.10 सेमी जलस्तर दर्ज किया गया था। जलस्तर बढ़ने पर गंगाघाटों के किनारे रखी झोपड़ियों में पानी भर गया। जिससे पुरोहितों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने कहा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.