देहरादून, मई 1 -- Uttarakhand Weather: देहरादून से लेकर पूरे उत्तराखंड में गुरुवार को बारिश और ओलावृष्टि से मौसम का मिजाज बदल गया। दोपहर बाद हुई ओलावृष्टि एवं बारिश से मौसम ठंडा हो गया। मौसम विभाग ने पांच मई तक प्रदेश में बारिश, तेज हवाएं और 4000 मीटर ऊंचाई वाली चोटियों पर बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। दून में दिन में ही घने बादलों से अंधेरा छा गया और वाहन चालकों को लाइटें तक जलानी पड़ीं। बारिश के बाद दून का तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 33.9 दर्ज किया गया।प्रदेशभर में बदला मौसम का मिजाज उत्तराखंड में पहाड़ों से लेकर मैदान तक गुरुवार को मौसम का मिजाज बदल गया। बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि से प्रदेशभर में तापमान सामान्य से पांच डिग्री तक नीचे आ गया। बारिश, ओलावृष्टि से शाम के समय ठंडक का अहसास हो गया। प्रदेश में पांच मई बारिश, ओला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.