नैनीताल, दिसम्बर 2 -- गरमपानी। बेतालघाट ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिमलखा में मंगलवार को मैथ विजार्ड एवं स्पेलिंग जीनियस प्रतियोगिता हुई। जिसमें करीब 40 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। मैथ विजार्ड में ईशा बिष्ट ने पहला, कृष्णा नैनवाल दूसरे, प्रशांत सती ने तीसरा स्थान पाया। स्पेलिंग जीनियस प्रतियोगिता में कृष्णा नैनवाल पहले, ईशा बिष्ट दूसरे, गायली बिष्ट तीसरे स्थान पर रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता संकुल समन्वयक चंद्रशेखर सिंह ने की। निर्णायक तारा सिंह नेगी, नवीन सिंह जलाल, अंबिका चौधरी और नसरीन रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.