मुरादाबाद, दिसम्बर 13 -- मुरादाबाद। केसीएम स्कूल में शनिवार को कक्षा तीन से पांच तक के छात्र-छात्राओं के लिए मैथ क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा तीन में हसन हुमैर खान, कक्षा चार में दक्ष गुप्ता और कक्षा पांच में ध्रुव जोशी प्रथम रहे। विजेता प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने पुरस्कृत किया। निर्णायक मुनेन्द्र सिंह रहे, जबकि संचालन विशाल रस्तौगी ने किया। आयोजन में शुभि सक्सैना व पूर्णिमा अग्रवाल का विशेष योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...