रांची, अप्रैल 11 -- रांची। बिशप वेस्टकॉट गर्ल्स स्कूल, डोरंडा की आठवीं कक्षा की छात्रा आव्या ने इंटरनेशनल मैथ ओलंपियाड में 19वां स्थान प्राप्त कर गौरव बढ़ाया है। इंडियन टैलेंट ओलंपियाड द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में उन्हें 'अवॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस' से नवाजा गया। इससे पूर्व आव्या ने प्रथम चरण में गोल्ड मेडल जीता था। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिजनों और प्राचार्या जे. एडविन को दिया। आव्या के दादा बिनय कुमार राय सिविल कोर्ट में अधिवक्ता हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...