कानपुर, फरवरी 17 -- कानपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) 2026 की 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं मंगलवार से 27 सेंटरों पर शुरू हो गईं। 10 में मैथमेटिक्स स्टैंडर्ड व बेसिक ने मेधावियों को पसीने छुड़ा दिए। शिक्षकों ने भी माना पेपर काफी कठिन था। यहां तक दावा किया कि कुछ सवाल सिलेबस के डिलीटेड पार्ट से भी थे। खासबात यह है कि 10वीं के इस पेपर में 11986 में से मात्र चार गैरहाजिर थे। सीबीएसई 10वीं के छात्रों को एक और परीक्षा का मौका मिलेगा, जिसमें वे अपने पेपर के इंप्रूवमेंट के लिए बैठ सकते हैं। बेस्ट ऑफ टू से इनके विषय के अंक का चयन होगा। केवल इस बात से छात्रों ने थोड़ी राहत महसूस की। श्री गौरहरि सिंहानिया एजुकेशन सेंटर से लेकर डीपीएस और गुरुनानक मॉडर्न स्कूल तक के छात्रों ने बताया कि सवाल काफी ट्रिकी थे। एनसीईआरटी के ही सवाल पूछे जाते ह...