अहमदाबाद, अप्रैल 5 -- गुजरात टाइटन्स के बल्लेबाजी कोच मैथ्यू हेडन चाहते हैं कि इंडियन प्रीमियर लीग में टीम की लगातार दूसरी हार के बाद उनके बल्लेबाज और अधिक एकजुट होकर खेलें। अपने शीर्ष क्रम पर बहुत अधिक निर्भर गुजरात टाइटन्स की टीम शनिवार रात अपने घरेलू मैदान पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 211 रन के लक्ष्य को हासिल करने में नाकाम रही जबकि 11वें ओवर में टीम का स्कोर एक विकेट पर 107 रन था। साई सुदर्शन (44 गेंद में 73 रन) और कुमार कुशाग्र (14 गेंद में 18 रन) के बीच पहले विकेट की 78 रन की साझेदारी ने टीम को अच्छा मंच दिया लेकिन बीच में विकेट गिरने से टीम का स्कोर सात विकेट पर 161 रन हो गया। हेडन ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ''वॉशी (वाशिंगटन) सुंदर अगर बिश्नोई जैसे किसी गेंदबाज के खिलाफ आक्रामण करने जा रहे थे जो अच्छी लय में थे तो उस समय उन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.