देहरादून, अप्रैल 28 -- रुड़की। मैथोडिस्ट गर्ल्स पीजी कॉलेज के प्रांगण में भारत विकास परिषद (अविरल गंगा) द्वारा आयोजित 10 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण (मार्शल आर्ट) शिविर का समापन समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षक विपिन चौधरी ने छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न गुर सिखाए। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्रबंधिका मिस जे सिंह एवं प्राचार्या डॉ. अमिता श्रीवास्तव द्वारा मुख्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत करते हुए किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...