पीलीभीत, जून 20 -- पीलीभीत। मैथिल ब्राह्मण की बैठक जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार शर्मा की अध्यक्षता में अवधनगर में संपन्न हुई, जिसमें समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह 28 जून को करने का निर्णय लिया गया। बैठक में तय किया गया कि वर्ष 2026 में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक और परास्नातक में 70 प्रतिशत से अधिक अंकों से परीक्षा उत्तीर्ण की है, जिन्हें सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डोर टू डोर जनसंपर्क किया जाएगा। इस मौके पर महेश चंद्र शर्मा, ग्रीश चंद्र शर्मा, मदनलाल शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, डॉ.दिनेश शर्मा, भगवानदास शर्मा, पंकज शर्मा, गौरव शर्मा आदि मौजूद रहे। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...