मुजफ्फरपुर, मार्च 17 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मिठनपुरा के उगना मंडपम स्थित मैथिली परिषद् कार्यालय में मंगलवार को एक शोकसभा हुई। इसमें पंडित गंगा प्रसाद झा के आकस्मिक निधन पर परिषद के सदस्यों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। परिषद की अध्यक्ष बेबी चौधरी ने बताया कि उन्होंने करीब 20 वर्षों तक मैथिली परिषद् को सींचा। शोक सभा में महासचिव पंडित अजयानन्द झा, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अश्विनी वर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. सुबोध झा, सविता चौधरी, कोषाध्यक्ष शान्ति भूषण पाठक एवं पंडित राधवेन्द्र मिश्रा, रविरंजन चौधरी, पंकज कुमार झा, नूतन कुमारी, रविरंजन झा, सुरेन्द्रनाथ ठाकुर सहित परिषद् के अन्य सदस्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...