कोडरमा, अगस्त 4 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। जिला में मिथिला संस्कृति से ओतप्रोत मधुश्रावणी को लेकर नव कन्याओं के घरों में मधुश्रावणी व्रत की शुरुआत हुई। नव विवाहिताएं कन्याएं 13 दिनों तक यह कठिन व्रत करेंगी। इस दौरान वह बिना नमक का भोजन करेंगी। सावन के कृष्ण पक्ष की पंचमी के दिन यानी सोमवार से मधुश्रावणी की शुरुआत हुई और सावन के शुल्क पक्ष तृतीया यानी 15 अगस्त को इसका समापन होगा। व्रतियों के घरों में मधुश्रावणी के गीत गाए जा रहे हैं। व्रत को लेकर झुमरी तिलैया में भी नवविवाहित मैथिल कन्याएं उत्साहित नजर आ रही है। पंडित जीवकांत झा ने बताया कि जिनकी शादी वर्ष 2025 के सावन महीने के बाद हुई है, वे कन्याएं इस वर्ष मधुश्रावणी पूज रही है। उन्होनें बताया कि पति की दीर्घायु और सुख-शांति के लिए मधुश्रावणी का व्रत किया जाता है। यह भी पढ़ें- Samast...